LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम

कर्नलगंज,गोंडा। कोतवाली क्षेत्र के भुलियापुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाईक सवार रोहित गोस्वामी (22) की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक रोहित गोस्वामी कर्नलगंज के नैनुआ जगन्नाथपुर गांव के निवासी थे, जो बाइक से लखनऊ से गांव लौट रहे थे। भुलियापुर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उनके स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर कर्नलगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रोहित की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार और गांववासियों में गहरा शोक है। स्थानीय लोगों ने रोहित को एक मिलनसार और मेहनती युवक बताते हुए गहरा दुख जताया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top