LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

महिला की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

लखनलाल मिश्रा ( News Nnc24)

गोंडा। जिले के कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत एक गांव निवासिनी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में दर्शाया है की बीते 13 अप्रैल की शाम वह भोजन करके अपनी लड़की के साथ सो गई। रात्रि करीब 12 बजे नगर कर्नलगंज के नचनी निवासी अंकित दीवाल फांदकर उसके घर में घुस गये और उसके साथ अभ्रदता करते हुए ब्लाउज फाड़ दिये। पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

बताते चलें कि आरोपी युवक द्वारा जोर जबरदस्ती करने पर अपनी इज्जत बचाने के लिए महिला ने हल्ला गुहार किया जिस पर उसके पुत्र के साथ गांव के लोग वहां आ गए, तब तक अंकित वहां से भाग निकले। महिला का कहना है की वह डर वश थाने नही आयी थी,अब हिम्मत करके थाने आई है। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किये जाने की मांग की है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अंकित निवासी नचनी नगर क्षेत्र कर्नलगंज के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 74, 76 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज ने बताया की मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top