LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

वजीरगंज पुलिस द्वारा गो तस्करी करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

डा0 एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 वसीम पुत्र मो0 तस्लीम नि0 मोहल्ला मनहारन चक वार्ड न0 9 थाना को0 टाण्डा जनपद रामपुर को गौरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की है।

बताते चलें कि दिनांक 11 मई 2025 को थाना वजीरगंज के उ0नि0 बृजेश कुमार चौबे मय हमराह फोर्स के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि जरिए मुखबिर खा सूचना प्राप्त हुई कि गौंवशीय पशुओं से लदी पिकअप डुमरियाडीह चौराहे के पास बने मंदिर के गोलम्बर से टकराकर पलट गयी थी उसका वांछित अभियुक्त गौरिया तिराहे के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल उ0नि0 बृजेश कुमार चौबे मय हमराह फोर्स उ0नि0 रामधारी दिनकर, का0 नवनीत गौरव सिंह व का0 भूपेन्द्र प्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर अभियुक्त मो0 वसीम पुत्र मो0 तस्लीम नि0 मोहल्ला मनहारन चक वार्ड न0 9 थाना को0 टाण्डा जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top