LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

मानसिक विक्षिप्त को चोर समझकर पीटा, मौत, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डा0 एन.के मौर्य

गोंडा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अमराडीहा (शाहपुर) गांव में एक दबंग परिवार ने कानून हाथ में लेकर खुद ही इंसाफ कर डाला। दबंगों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को चोर समझकर उसे पीट-पीट कर मरणांसन्न कर दिया गया। जिसकी रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह घटना कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही हैं। यहां चोरी के आरोप में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पीट-पीट कर मरणांसन्न कर दिया गया।जिसकी रविवार को मौत हो गई।स्वजनों के तहरीर पर पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।इटियाथोक थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत दिखलौल के मजरा गांव चमैनिया निवासी पृथ्वी नाथ तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है,कि शनिवार की रात घर के बगल लगे गन्ने के फसल की सिंचाई कर रहे थे।रात्रि एक बजे के करीब बड़े भाई चंद्रशेखर (26) घर से खेत में जाने की बात कहकर निकले और पैदल ही चलकर पड़ोस के गांव अमराडीहा निवासी कृष्ण मोहन मिश्र के घर में पहुंच गए।जिससे नाराज होकर कृष्णमोहन मिश्र सहित उनके तीन अन्य भाईयों ने मिलकर चंद्रशेखर को लाठी डंडों से जमकर पीटा।इसके बाद आरोपितों ने उसे डायल पुलिस के हवाले कर दिया।

गंभीर रुप से चोटिल चंद्रशेखर की खराब हालत देखकर डायल पलिस उसे लेकर इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया।गोंडा पहुंचने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों नें उसे लखनऊ रेफर कर दिया।लखनऊ ले जाते समय रास्ते में चंद्रशेखर की मौत हो गई।रविवार सुबह क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर पूरे मामले का जायजा लिया।प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।तहरीर के आधार पर अमरडीहा (शाहपुर) गांव निवासी शेष नारायण मिश्र, कृष्ण मोहन मिश्र,ओम प्रकाश व अनिल मिश्र पुत्रगण अयोध्या प्रसाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top