LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

तरबगंज पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाले आरोपी युवक किया गिरफ्तार

कब्जे से चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद

नवल पांडेय ( News Nnc24)

गोंडा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।

बताते चलें कि दिनांक 25 मई 2025 को विद्युत अभियंता तरबगंज गोंडा द्वारा थाना को0 तरबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि कस्बा तरबगंज में इंडियन बैंक के पास रखा विद्युत तार व ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास निर्माणधीन पोल से 25 KVA का ट्रांसफार्मर किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 तरबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 25 मई 2025 को थाना को0 तरबगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त रवीन्द्र को ग्राम मल्हनपुरवा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद ट्रांसफार्मर 25 KVA, ए0बी0सी0 3X95 विद्युत तार लगभग 150 मीटर, घटना में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा पिकप (रजिस्ट्रेशन नं0 UP43BT9240) बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 तरबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top