LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

थाना परसपुर पुलिस ने मार-पीट व नकदी छीनने की घटना में संलिप्त 04 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कब्जे से छीने गये 5130 रुपए हुए बरामद

News Nnc24

गोंडा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना परसपुर पुलिस ने दुल्हन की बिदाई के वक्त मार-पीट व नकदी छीनने की घटना में संलिप्त 04 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5130 रुपए बरामद किए हैं। 

पूरे प्रकरण की बात करें तो दिनांक 08 जून 2025 को वादी गंगा प्रसाद सिंह निवासी सकरोरीडीहा थाना परसपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर पर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री की शादी के बाद विदाई के दौरान ग्राम चोहान पुरवा के पास विपक्षियों द्वारा गाड़ी रोककर गाली-गलौज, मारपीट, वाहन के साथ तोड़फोड़ की गई तथा दुल्हे से नकदी छीनने की घटना को अंजाम दिया गया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 12 जून 2025 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त 04 आरोपी अभियुक्तगण शिवम सिंह, अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोलू, अजीत सिंह उर्फ तूफान सिंह व आलोक सिंह को चरहुंवा मोड़ से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से छीनी गयी 5130  रूपये  बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top