LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

वजीरगंज करदा चौराहे पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

शिवपूजन पांडेय 

गोंडा के थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चडौवा करदा चौराहे पर स्थित आदर्श हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को सुंदर कांड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन राजेश श्रीवास्तव उर्फ खन्ना के नेतृत्व में किया गया। 

अवगत हो कि इस दिन को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमान जी पहली बार श्रीराम से मिले थे। इसी कारण इस माह के सभी मंगलवार को विशेष माना जाता है। आयोजिका व समाजसेविका प्रतिभा श्रीवास्तव  ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया है। ज्येष्ठ मास का पांचवां और अंतिम बड़ा मंगल रहा। मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया गया। सुबह से ही महिलाएं और पुरुष मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते रहे। श्रद्धालु बजरंगबली से अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर मंदिरों में विशेष पूजन के साथ लोग दान-धर्म व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जगह-जगह भोजन और प्रसाद का वितरण किया गया। मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। इसलिए उन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है। इस दौरान पुजारी उमाशंकर दास, दिनेश श्रीवास्तव, नरेश बहादुर श्रीवास्तव व सुरेश श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, उमंग, सचिन, अभिषेक, वृजेश तिवारी, महेंद्र दूबे, अखिलेश यादव समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top