LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

बालश्रम की रोकथाम हेतु संचालित दुकानों और होटलों की हुई चेकिंग

दुकानदारों से वार्ता कर इसकी रोकथाम हेतु शासन की नीतियों से कराया गया अवगत

एन.के मौर्य (News Nnc24)

गोंडा। शासन द्वारा बाल और किशोर श्रम मुक्त अभियान, मानव तस्करी और तस्करी प्रवासी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार थाना एएचटी टीम द्वारा शहर क्षेत्र में संचालित दुकानों, होटलों की चेकिंग की गई। 

अभियान के दौरान बाल श्रम रोकथाम हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही नीतियों के बारे मे दुकानदारों को अवगत कराया। अभियान के 02 बच्चों से बाल श्रम करते हुए पाए गए 01 नियोजक के विरुद्ध श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा निरीक्षण टिप्पणी करती गई एवं हिदायत दी गई की भविष्य में किसी भी प्रकार के बच्चों से बाल श्रम ना कराये यदि बाल श्रम कराते पकड़े जाते हैं तो थाना ए0एच0टी0 प्रभारी के द्वारा विधिक कार्यवाही की जायेगी।

इसी क्रम में अभियान के दौरान मिशन शक्ति के तहत महिला एवं बच्चों को जागरूक किया गया और महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों के बारे में अवगत कराया गया तथा अभियान के दौरान लोगों को विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड लाइन), 102/108 (एम्बुलेंस सेवाएं) 1930 (साइबर हेल्पलाइन) सम्मिलित हैं।

एएचटी (AHTU) प्रभारी द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें तथा यदि कहीं चाय की दुकान, होटल, ढाबा आदि पर बच्चे काम करते दिखें तो तुरंत कार्रवाई हेतु चाइल्ड लाइन (1098) या 112 जैसे नंबरों पर सूचना दें। जनपद पुलिस समाज में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निरंतर संकल्पबद्ध है एवं इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top