एन.के मौर्य (News Nnc24)
गोंडा। जिले के को0 मनकापुर पुलिस द्वारा बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित कुमार प्रजापति को ग्राम फिरोजपुर से वशिष्ठ तिराहे जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से किर्लोस्कर कम्पनी की बिजली की मोटर बरामद किया गया है।
अवगत हो कि शिवराज पाल पुत्र सीताराम पाल, निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना मनकापुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 15 जुलाई 2025 को उसके खेत पर सिंचाई हेतु लगी किर्लोस्कर कम्पनी की बिजली की मोटर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। वादी की तहरीर पर थाना को0 मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा चोरी करने के वांछित अभियुक्त अमित कुमार प्रजापति पुत्र नेबूलाल उर्फ नंदलाल निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा को गुरू वशिष्ठ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से किर्लोस्कर कम्पनी की बिजली की मोटर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया है।
