LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

छपिया मे थम नहीं रहा चोरों का आतंक, फिर दबोचे गए 02 चोर

इससे पहले भी 06 घरों मे चोरों ने मचाया था तांडव

पुलिस के कार्यशैली पर भी उठ रहे कई सवाल

एन.के मौर्य

गोण्डा जनपद के थाना छपिया क्षेत्र मे चोरियों की बाढ़ आ गयी है। यहाँ पुलिस का खौफ ख़त्म होता दिखाई देता है, आये दिन यहाँ चोर धावा बोलते हैं और चोरी का अंजाम देते हैं। ऐसा लगता है यहाँ सोती है पुलिस और जागते हैं चोर, पूरे क्षेत्र मे दहशत  का माहौल है. शाम होते ही यहाँ लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ जाती है और नींद सातवे आसमान पर पहुँच जाती है। 

चोरी का आलम यह है की छपिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत धानेपुर, नरायनपुर नानकार व तेजपुर मे महज चार दिन पहले भी चोरों ने छह घरों को निशाना बनाकर वहां धावा बोला था। जहाँ तीन घरों के लोग जाग उठे थे और एक भागते चोर को नकदी रुपयों व जेवरात के साथ लोगों ने दबोच लिया था। बताया जाता है कि दबोच हुए चोर को पुलिस चौकी इंचार्ज के हवाले भी किया गया था। बावजूद 

 इसके पुलिस ने एफईआर मे जेवरात के बरामदगी का कहीं जिक्र नही किया। अभी ये खौफ लोगों के दिलों से दूर भी नही हुआ था कि इसी ग्राम सभा तेजपुर के मजरे कठोवा मे दिनांक 31 अगस्त को रात्रि 2 बजे के करीब वहां के निवासी झीनकू वर्मा पुत्र दयाराम वर्मा के घर मे घुसकर चोरों द्वारा लोहे का बक्शा व आलमारी को तोड़ा जा रहा था, इसी दौरान घर का ताला टूटा देख चोरों की भनक झीनकू वरमा के साले विजय वर्मा को लग गयी, जिसने  बिना किसी देरी के घर मे घुसकर एक चोर को दबोच लिया जबकि दूसरा चोर भागने लगा। इसी दौरान हल्ला गुहार पर वहां कई लोग पहुँच गए जिनकी मदद से शौचालय मे छिपे दूसरे चोर को भी पकड़ लिया गया। पकडे गए एक चोर ने अपना नाम नंदू बताया है जोकि तेजपुर ग्राम सभा का ही रहने वाला है। जबकि दूसरे ने अपना नाम दिनेश पासवान बताया है जो कि थाना छपिया के घनश्यामपुर ग्रांट का रहने वाला है। बताते चलें कि मामले की तहरीर देकर विजय कुमार ने दोनों चोरों को पुलिस के हवाले किया है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। आक्रोषित भीड़ इससे पहले चोर की जमकर धुलायी करती वहां पुलिस पहुँच गयी और चोर को बचा कर अपने साथ ले गयी। बताते चलें की वायरल वीडियो मे लोगों ने पुलिस को निशाना बनाते हुए चोरों से सांठ गाँठ होने का आरोप लगाया है। बाहरहाल आये दिन हो रही चोरी की वारदात से लोग सहे हुए हैं। पुलिस की निष्क्रियता से यहाँ चोरों के हौसले बुलंद हैं। ऐसा लगता है यहाँ पुलिस सो रही है जबकि चोर जाग रहे हैं। यहाँ हर दिलों मे एक सवाल है की आखिर कब तक ये चोर तांडव मचाते रहेंगे। कब तक पुलिस खाली लकीर पर डंडा पीटती रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top