LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

सरयू नहर के पुलिया से गिरकर पानी मे लापता हुआ युवक,  28 घंटो के बाद भी नही मिला शव

दुर्गेश जायसवाल

गोण्डा के रुपईडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे पाठक  से दिल को  दहला देने वाली घटना सामने आयी है। पूरा मामला कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे पाठक के मजरा अडबडवा से जुडा है जहाँ के निवासी बच्चा लाल प्रजापति का 35 वर्षीय पुत्र अनोखी लाल ऊर्फ पिंटू प्रजापति शनिवार शाम घर से मंगल नगर बाजार के लिए गया हुआ था। जिसकी सरयू नहर मे डूब कर मौत हो गयी। 

बता दें कि शव खोजने के लिए गोताखोर व पीएसी और एनडीआरफ की टीम नहर में लगायी गयी है मगर 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव का पता नही लग सका है। मृतक के परिजनों मे हाहाकार मचा हुआ हुआ है. मृतक अनोखी लाल उर्फ पिंटू अपने पीछे पत्नी के साथ ही चार बच्चों को छोड़ गया है। वह ठेला लगाता था,सामान लेने बाजार आर्य नगर जा रहा था, इसी बीच वह सरजू नहर पुलिया पर बैठ गए जहाँ अचानक नहर की पानी में गिर गए किसी ने जब देखा तो घर वालों को सूचना दी, सूचना पर एसओ खरगूपुर प्रदीप सिंह, चौकी प्रभारी मुत्युजय सिंह, नायब तहसीलदार अशोक कुमार पाल पहुंचे और गोताखोर बुलाकर खोज शुरू कराया, गया,अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड चार से बहराइच से नहर का पानी बंद कराने की बात कहा गया है और 6 किलोमीटर दूरी तक सरजू नहर में एनडीआरएफ टीम के साथ ही पीएससी टीम स्टीमर उतार कर पानी में खोजबीन कर रही है, मगर अब तक शव नही मिल पाया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घर मे मातम पसरा हुआ है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top