दुर्गेश जायसवाल
गोण्डा के रुपईडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे पाठक से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आयी है। पूरा मामला कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे पाठक के मजरा अडबडवा से जुडा है जहाँ के निवासी बच्चा लाल प्रजापति का 35 वर्षीय पुत्र अनोखी लाल ऊर्फ पिंटू प्रजापति शनिवार शाम घर से मंगल नगर बाजार के लिए गया हुआ था। जिसकी सरयू नहर मे डूब कर मौत हो गयी।

बता दें कि शव खोजने के लिए गोताखोर व पीएसी और एनडीआरफ की टीम नहर में लगायी गयी है मगर 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव का पता नही लग सका है। मृतक के परिजनों मे हाहाकार मचा हुआ हुआ है. मृतक अनोखी लाल उर्फ पिंटू अपने पीछे पत्नी के साथ ही चार बच्चों को छोड़ गया है। वह ठेला लगाता था,सामान लेने बाजार आर्य नगर जा रहा था, इसी बीच वह सरजू नहर पुलिया पर बैठ गए जहाँ अचानक नहर की पानी में गिर गए किसी ने जब देखा तो घर वालों को सूचना दी, सूचना पर एसओ खरगूपुर प्रदीप सिंह, चौकी प्रभारी मुत्युजय सिंह, नायब तहसीलदार अशोक कुमार पाल पहुंचे और गोताखोर बुलाकर खोज शुरू कराया, गया,अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड चार से बहराइच से नहर का पानी बंद कराने की बात कहा गया है और 6 किलोमीटर दूरी तक सरजू नहर में एनडीआरएफ टीम के साथ ही पीएससी टीम स्टीमर उतार कर पानी में खोजबीन कर रही है, मगर अब तक शव नही मिल पाया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घर मे मातम पसरा हुआ है.
