LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह यादव का किया जोरदार स्वागत

शिवपूजन पांडेय

गोंडा। पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह व जिला पंचायत सदस्य रणजीत सिंह उर्फ बब्लू सिंह के यहां ( पारिवारिक कार्यक्रम) भतीजे के मुंडन संस्कार एवं प्रीति भोज में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव रविवार को पहुंचे। सपा कार्यकताओं व क्षेत्रीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बताते चलें कि इस बीच वजीरगंज, मनकापुर व नवाबगंज स्थानीय पुलिस हलकान रही। भीड़ इतना ज्यादा थी कि कार्यकताओं को सम्हालना बमुश्किल था। साथ में कई दिग्गज नेताओं का आगमन एमएलसी के आवास पर होता रहा। यह सिलसिला साढ़े बारह बजे से लेकर चार बजे तक चलता रहा। सपा के कार्यकताओं ने शिवपाल सिंह यादव का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। विकासखंड वजीरगंज के पूरे खुरदहा में हो रहे आगमन में सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल सिंह यादव शिरकत किए। नेता विरोधी दल विधान परिषद लाल बिहारी यादव, माता प्रसाद पांडेय व आधा दर्जन से अधिक प्रमुख सचिव पूरे खुर्दहा में मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह, जिपंस रणजीत सिंह, जय हिंद परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, आदेश सिंह, विनोद कुमार मिश्रा करनीपुर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे, वहीं पुलिस बल के साथ कोतवाल संतोष मिश्रा जगह-जगह मुस्तैद दिखे। पुलिस ने जनता को सम्हालने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग कर रही थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top