मुख्य चौराहे पर घटी घटना से पुलिस गस्त पर उठ रहे है सवाल
मसकनवां चौकी क्षेत्र मे चोरी लूट जैसी घटनाओ का पर्दाफाश करने मे नाकाम हैं चौकी इंचार्ज
एन.के मौर्य

गोण्डा: मसकनवां पुलिस चौकी क्षेत्र के चांदनी-चौक मुख्य चौराहे पर स्थित जलपान की दुकान का ताला तोड़कर चोरो नगदी सहित तमाम सामान उडाये, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी रही है।

बताते चलें कि चौकी क्षेत्र मे चोरीयों की बाढ सी आ गयी है।मुख्य चौराहे पर घटी घटना से पुलिस गस्त पर सवाल खडे हो रहे है। बताते चले कि छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकनवां पुलिस चौकी के चांदनी चौक बाजार के मुख्य चौराहे पर स्थित जलपान की दुकान का बीती रात चोरो ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर गुल्लक में रखे 80 हजार रूपए, दो सिलेंडर, मिठाई सहित अन्य सामान उठा ले गये। दुकान मालिक दुर्गेश कुमार वर्मा सुबह लगभग 6 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान मे रखे गुलक मे नगदी 80 हजार, सिलेंडर व मिठाई सहित अन्य सामान गायब थे। तत्काल छपिया पुलिस सहित चौकी पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे छपिया प्रभारी निरीक्षक जांच पड़ताल की है। पीडित दुर्गेश वर्मा ने बताया है कि वह दुकान से दो किलोमीटर दूर सैजलपुर का रहने वाला है।रोज की तरह बुधवार को रात्र 10 बजे दुकान बन्द कर घर चला गया था बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने आया तो दुकान का ताला टूटा था नगदी सहित दुकान से अन्य सामान गायब थे। चोरी के सम्बन्ध मे लिखित शिकायत दर्ज कराई है।मुख्य चौराहे पर हुई चोरी को लेकर पुलिस गस्त पर सवाल खडे हो रहे है।

मसकनवां चौकी क्षेत्र मे चोरियो की भरमार सी आ गयी है कई चोरियो के मुकदमे दर्ज हुए है तो कुछ के नही दर्ज हुए है। चर्चा है कि दर्ज मुकदमो मे एक भी चोरी का पर्दाफाश करने मे मसकनवां चौकी पुलिस अब तक नाकाम रही है। लोगो की माने तो चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक तेज नरायन गुप्ता की चौकी पर तैनाती के एक वर्ष से ऊपर हो गये इस बीच चोरी लूट जैसी तमाम घटनाये घटी है। लेकिन पर्दाफाश करने मे वो नाकाम साबित हुए। चौकी के बगल से गायब बाइक का पता नही चला, पिपरही के मनीपुर मे दम्पति के साथ लूट की घटना का आज तक पर्दाफाश नही हो पाया है। मसकनवा कस्बे के बद्री गुप्ता के यहा हुई चोरी का भी कुछ पता नही लगा पायी पुलिस, अनिल कुमार शुक्ला मसकनवां गांव भाजपा बूथ अध्यक्ष के यहा चोरी के मामले मे चौकी पुलिस के हाथ खाली है। इन सबके मुकदमे भी दर्ज है। लोगो की माने तो चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक तेज नरायन गुप्ता अपनी पहुंच के चलते चोरी की ताबड़तोड़ वारदात होने के बाद भी टस से मस नही हो रहे है।थाना प्रभारी निरीक्षक राम समुझ प्रभाकर ने बताया है की चोरी की तहरीर मिली है विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। by: N.K Maurya
