LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

दबंगों द्वारा मंदिर के भूमि पर किया जा रहा है कब्जा, खामोश बैठी पुलिस

दुर्गेश जायसवाल (News nnc24)

करनैलगंज (गोंडा) जिले के करनैलगंज मे दबंगों द्वारा मंदिर की वेश कीमती जमीन को कब्जा किया जा रहा है। यहां आला हाकिमों के निर्देश के बावजूद पुलिस खामोश बैठी है। जिससे दबंगो के हौंसले बुलंद हैं।

बताते चलें कि करनैलगंज नगर के हुजूरपुर तिराहे के पास ठाकुर श्रीराम जानकी मंदिर बालकराम पुरवा की वेशकीमती भूमि है। गाटा संख्या 936 व 937 मंदिर के नाम दर्ज कागजात है। मंदिर की भूमि का कुछ हिस्सा एक खातेदार ने अपने नाम करा लिया। खातेदार कब्जा न कर पाने के कारण दबंगों के हाथ जमीन की बिक्री कर दिया। उक्त जमीन पर पिछले 6 वर्षों से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर के पैरोकारों की पैरोकारी से अब तक वे जमीन पर कब्जा नहीं कर पाए। मंगलवार को दबंगों ने उस प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू किया।

भू माफियाओं की शिकायत जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी समेत पुलिस अधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी व मंदिर निगरानी समिति के अध्यक्ष की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निर्माण रोकने का निर्देश दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को भी निर्माण कार्य बदस्तूर जारी रहा। जबकि उप जिलाधिकारी कार्यालय से उक्त भूमि पर किसी भी पक्ष के द्वारा कोई निर्माण न करने का स्थगन आदेश भी पारित है। उक्त भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों को जिले के एक बड़े राजनैतिक व्यक्ति की शह प्राप्त है। पुजारी संतोष तिवारी का कहना है कि इस मंदिर के ट्रस्टी का मुकदमा उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। जबतक न्यायालय से कोई ट्रस्टी घोषित नहीं होता है तबतक के लिए इसके प्रशासक जिलाधिकारी व कार्यवाहक प्रशासक उप जिलाधिकारी पदेन हैं। बावजूद इसके मंदिर की भूमि सुरक्षित नहीं है। उप जिलाधिकारी भारत भार्गव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच होने तक निर्माण रोकने के लिए तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top