LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

ई-रिक्शा चालक युवक ने जामुन के पेड़ पर लगाया फांसी, उलझा है मौत का रहस्य

एन.के मौर्य

गोण्डा। जनपद के वज़ीरगंज थाना क्षेत्र के राजा सगरा स्थित ग्राम ढोंढ़िया पारा मे दिनांक 15 सितम्बर को सुबह लगभग 10 बजे के करीब 32 वर्षीय युवक ने जामुन की पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस शव को पीएम हेतु भेजकर वैधानिक कार्यवाही मे जुटी है।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के ढोंढ़िया पारा निवासी 32 वर्षीय राकेश कुमार गोस्वामी ई रिक्शा चलाकर सब्जी बेचने का कार्य करता था, चर्चा है कि ई रिक्शे की किस्त टूट गई थी जिसे न दे पाने के कारण दिनांक 14 सितम्बर को कंपनी द्वारा ई रिक्शा खींच लिया गया था, जिसे लेकर भी राकेश बहुत परेशान था। क्षेत्र मे ये भी चर्चा है कि वह शराबी किस्म का व्यक्ति था जो आये दिन नशा करता था। मामले को लेकर मृतक के भाई राम सजीवन ने थाने मे तहरीर देकर ये दर्शाया है कि उनके चाचा के घर श्राद्ध था जिसे लेकर सभी परिजन वहां गये थे, घर आने के बाद जब राकेश नही मिला तो उसकी खोजबीन करने लगे तभी घर के सामने जामुन के पेड़ पर उसका शव लटकता मिला। मौके पर पुलिस टीम के साथ वज़ीरगंज थानाध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह ने पहुँच कर घटना स्थल का जायजा लिया है। जिनके द्वारा शव को पोस्टमार्टम भेज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस सन्दर्भ मे सन्दर्भ थानाध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह का कहना है कि घर वालों के अनुसार मृतक शराबी किस्म का व्यक्ति था, ई रिक्शा चलाकर उस पर सब्जी बेचता था। हालांकि मौत के पीछे क्या रहस्य है इसका पता नही चल सका है। बहरहाल पुलिस द्वारा शव को पीएम हेतु भेजकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top