LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

जमीनी रंजिश मे पति ने पत्नी व ससुर को विद्युत करंट लगाकर उतारा मौत के घाट

पुलिस ने हत्यारे युवक को घटना स्थल से ही किया गिरफ्तार, पीएम हेतु भेजा मृतकों का शव

एन.के मौर्य (News Nnc24)

गोण्डा जनपद के थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम राजापुर मे हत्या का खौफ़नाक वारदात उजागर हुआ है, जिसे देख क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। यहाँ जमीनी रंजिश मे पति ने पत्नी को   बिजली का करंट लगाकर न केवल उसकी हत्या की बल्कि  ससुर पर भी हमला करके उसे बेहोश कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे दामाद को गिरफ्तार करके मृतकों के शवों को पीएम हेतु भेजा है।

पूरे मामले की बात करें तो यहाँ के निवासी मंगल ने अपने इकलौती बेटी संगीता की शादी पवन  नाम के व्यक्ति से की थी, साथ ही शादी के बाद पूरी जायदात का वरासत भी दामाद व बेटी के नाम कर दी थी. बताया जाता है कि इसी बीच कुछ बातों को लेकर मंगल के दामाद पवन व बेटी संगीता मे आपसी विवाद हो गया, जिससे नाराज होकर मंगल ने वरासत से दामाद का नाम हटवा दिया था जो पवन को इस कदर नागवार गुजरा  कि जमीन की लालच मे वो दामाद से हत्यारा बन गया। बताया जाता है कि घर का कमरा बंद करके उसने पत्नी संगीता को विद्युत करेंट लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया, जिसे बचाने के लिए जब ससुर मंगल दौड़े तो पवन ने उन पर भी हमला बोल दिया,  जिससे वो वहीँ गिर कर बेहोश हो गये।

चर्चा है कि ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना जब थाने पर दी तो मौके पर पुलिस टीम के साथ ही फरेंसिक टीम भी वहां पहुंची, पुलिस द्वारा पवन को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मंगल को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेजवाया गया जहाँ उनका इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामले मे जब सीओ कर्नलगंज अभिषेक दावाच्या से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मामला जमीनी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, ग्राम प्रधान द्वारा सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस टीम के साथ ही फरेंसिक टीम भी पहुंची थी, साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घर मे और कोई सदस्य न होने के कारण अभी तक तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर सभी पहलुओं को देखते हुए जाँच कर कार्यवाही की जायेगी। हत्या को लेकर सीओ का कहना है कि ये बताना अभी मुश्किल है कि बिजली का करंट लगाकर मारा गया है या मारने के बाद बिजली लगाया गया है। बहरहाल पीएम रिपोर्ट से सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। वहीँ मामले मे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राधे श्याम राय का कहना है कि जमीन को लेकर पिता पुत्री को दामाद ने मारा है। पिता पुत्री के दोनों शवो को पीएम हेतु भेजा गया है। ग्राम प्रधान कमलेश कुमार सिंह के तहरीर पर पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस कानूनी कार्यवाही मे जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top