LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

वजीरगंज पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल सहित 08 डीजे मशीन व 12 लाख रुपये का सामान बरामद

नवल पाण्डेय 

गोण्डा। थाना वजीरगंज पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, डीजे मशीन, साउंड मिक्सर, एसआरपी लाइट समेत पीतल और स्टील के बर्तन बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वजीरगंज पुलिस टीम ने की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर ऊंटघाट पुल से पहले जंगल के किनारे कुछ लोग चोरी का सामान लेकर वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कुलभूषण पुत्र सत्यनारायण तिवारी, निवासी गोडवाघाट, थाना कोतवाली नगर और छोटू सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासी बानेपुर, थाना वजीरगंज को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

चोरी की दो घटनाओं का हुआ खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने साथी शिखर सिंह के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। 11/12 अगस्त की रात ग्राम मुरावनपुरवा कोठा स्थित एक बंद मकान में पीछे के दरवाजे से घुसकर पीतल और स्टील के बर्तन चोरी किए गए थे। इसके अलावा 9 अगस्त की रात थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम बावरिया दुर्जनपुर स्थित एक डीजे की दुकान में पीछे से सेंध काटकर डीजे मशीन, साउंड मिक्सर और एसआरपी लाइट चोरी की गई थी। पुलिस के मुताबिक बरामद सुपर स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल भी आरोपियों ने अपने साथी के साथ कुछ दिन पहले फैजाबाद शहर से सड़क किनारे खड़ी अवस्था में चोरी की थी।

यह सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 बड़ी पीतल की परात, 02 छोटी पीतल की परात, 03 बड़ी पीतल की थाली, 07 छोटी पीतल की थाली, 01 मीडियम स्टील की थाली, 08 डीजे मशीन, 02 साउंड मिक्सर मशीन, 02 एसआरपी लाइट और 01 सुपर स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी शिखर सिंह की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कुलभूषण और छोटू सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। कुलभूषण के विरुद्ध चोरी, बरामदगी, धोखाधड़ी, कूटरचना और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज बताए गए हैं, जबकि छोटू सिंह के विरुद्ध गोण्डा, बस्ती और अयोध्या जनपद के विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top