LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

केले की खेती करने वाले किसानों की टूटी कमर, भारी खेप आ जाने से मिट्टी के भाव बेचने पड़ रहे हैं केले

दुर्गेश जयसवाल (News Nnc24)

गोण्डा जनपद के उमरी बेगमगंज क्षेत्र के पकवान गाँव मे केले की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इस खेती के जरिये किसान मोटी कमाई कर लेते थे, मगर इस बार केले का भाव नीचे खसकने से केले की खेती करने वाले किसानों के चेहरे मुरझाये हुए हैं।

केले की खेती मे यूँ तो काफी मुनाफा होता था, मगर इस बार बाजार मे केलों का भारी खेप आ जाने से किसानों के पसीने छूट रहे हैं। उमरी बेगमगंज के पकवान गाँव के किसान राजकमल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने पटीदार के.के सिंह जो कि 10 वर्षों से केले की खेती कर रहे हैं उन्ही से प्रभावित होकर वो दो वर्षों से केले की खेती कर रहे हैं। इस खेती को लेकर उन्होंने बताया कि वो पहली बार केला कटवा रहे हैं। लागत की बात पर उन्होंने बताया कि एक एकड़ के पीछे उन्होंने लगभग 2 लाख रुपये खर्च किये हैं। मगर बेचने मे काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस बार मार्किट मे केले का भाव लगभग 40 रुपये दर्जन हैं। जबकि उन्हें मजबूर होकर साढ़े सात रुपये मे दर्जन के हिसाब से बेचना पड़ रहा है और तो और यहाँ नजदीक मंडी मे केलों की भारी खेप आ जाने के कारण कोई भी आढ़ती इनसे केला लेने को तैयार नही है। जिसे लेकर इन्हे बाहर अयोध्या मे ले जाकर औने पौने दामों मे बेचना पड़ रहा है। जिससे किसान आहत मे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top