फर्जी एसटीएफ बनकर सिक्कों का कलश ले जाने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
News Nnc24

गोण्डा जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बाबा कुट्टी ठकुरापुर मे दिनांक 17 दिसम्बर को मंदिर के नव निर्माण हेतु खुदायी करते हुए लोगों ने कुछ ऐसी चीज देखी जिससे उनकी आँखे फटी की फटी रह गयी, जमीन की खुदायी करते समय जमीन मे एक ठोस धातु का कलश दिखाई दिया, जिसे देख लोग आश्चर्य चकित हो गए, कलश को बाहर निकाला गया, कलश मे जब लोगों ने चांदी के 509 सिक्के देखे, तो उनकी फटी की फटी रह गयी।

कलश मे मिले सिक्कों को मंदिर के महंत ने अपने पास रखवा लिया, जिसे बाद मे कछ बदमाशों ने फर्जी एसटीएफ बनकर महंत को डरा धमका कर उठा ले गए, दिनांक 18 दिसंबर 2025 को उपेंद्र सिंह उर्फ़ उपेंद्र बाबा पुत्र जयविशुन सिंह निवासी ग्राम परमेश्वरपुर थाना दावथ जिला रोहतास बिहार जो वर्तमान में बाबाकुटी ठकुरापुर मे महंत धर्मदास व संजयदास के साथ रहते हैं ने थाना कोतवाली देहात मे लिखित सूचना दी कि 17 दिसंबर 2025 को बाबा कुटी ठकुरापुर में नये मन्दिर निर्माण के लिये जे0सी0बी0 मशीन से खुदाई का कार्य करवाया जा रहा था उसी दौरान खुदाई मे मिट्टी से लिपटा हुआ एक ठोस धातु का कलश मिला जिसमें 509 सफेद धातु के सिक्के थे । दिनांक 18.12.2025 को दोपहर समय करीब 02.00 बजे उक्त कलश मे रखे सिक्के को कलश सहित कुटी की इनोवा गाडी मे रखकर वादी उपेन्द्र सिंह बालपुर बाजार जा रहा था कि रास्ते में परसपुर मोड पर एक मारुति कार जिसमें 04 से 05 लोग आये तथा गाडी रुकवाकर बोले कि वे लोग एस0टी0एफ0 से हैं, और उनकी गाडी को अपने साथ बालपुर जाट इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास ले जाकर पुलिस जांच के नाम पर धमकाते हुए सिक्कों से भरा कलश अपने गाड़ी में रखकर चले गये ।

प्रकरण के संबंध में वादी द्वारा प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि जेसीबी चालक द्वारा बदमाशो को चांदी के कलश की सूचना दी गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा घटना के जल्द से जल्द सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था । आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना को कारित करने वाले 06 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे 01 कार UP43 बल 5218, 02 फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, सहित एक कलश व 431 चांदी के सिक्के बरामद किये गये गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया कि ये सभी दोस्त हैं, दिनांक 17 दिसम्बर 25 को हरिओम दुबे जेसीबी चला रहे थे, तभी सफेद धातु के सिक्के खुदाई में निकले थे, यह देखकर उसके मन में लालच आ गया। सभी ने मिलकर सिक्कों को हड़पने की योजना बनाई और दिनांक 18 दिसम्बर 2025 की शाम के समय अभियुक्तों ने पूर्व नियोजित योजना के तहत साधु की गाड़ी रुकवाकर स्वयं को STF अधिकारी बताते हुए फर्जी एवं कूटरचित पहचान पत्र दिखाए तथा उन्हें डराते-धमकाते हुए इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास ले गए। अभियुक्तों ने महंत व अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए और पुलिस कार्यवाही के नाम पर धमकाते हुए उनकी कार की डिग्गी में रखे सफेद धातु के सिक्कों से भरे कलश को जबरन अपने कब्जे में ले लिया और अपनी कार संख्या UP43 BL 5218 से लेकर मौके से फरार हो गए । अभियुक्तों ने बताया कि आज रात्रि में उक्त सिक्कों को बेचने की योजना बनाकर आपस में एकत्र हुए थे, किंतु पुलिस द्वारा मौके पर ही झंझरी ब्लाक के रहने वाले राहुल यादव उर्फ बब्लू पुत्र अनन्तराम 32 वर्ष, आलोक शुक्ला व त्रिलोकी पाण्डेय पुत्र स्व0 महेश्वरी प्रसाद पाण्डेय 30 वर्ष नि0 बुधईपुरवा मोजा पूरेशिवा बख्तावर थाना को0 नगर गोण्डा, हरिओम दूबे पुत्र बिजेन्द्रनाथ दुबे 23 वर्ष नि0 केशवजोत मौजा बालपुर जाट, थाना को0 देहात गोण्डा प्रिंस मिश्रा पुत्र राजेन्द्र मिश्रा 28 वर्ष नि0 चाँदपुर टेपरा डेहरास मार्ग थाना को0 देहात गोण्डा व मनोज मिश्रा पुत्र सरजू प्रसाद मिश्रा 38 वर्ष नि0 करनीपुर हाड़ीपुर थाना को0 नगर गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया।
