डा0 एन.के मौर्य
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा स्थानीय थाने पर अभियुक्त-विवेक कुमार त्रिपाठी पुत्र मदन मोहन त्रिपाठी निवासी ग्राम टेपरा वनवरिया, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा के विरुद्ध बीएनएस से संबंधित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत करके ग्राम खरगूपुर से नवाबगंज-तरबगंज जाने वाले लिंक मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताते चलें की दिनांक 9 अगस्त को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खरगूपुर में भूमि सम्बन्धी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना की सूचना प्राप्त हुई। वादी दिनेश कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 विश्वनाथ पाण्डेय निवासी ग्राम खरगूपुर, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज पर तहरीर दी गई कि विपक्षीगण शारदा कान्त पाण्डेय, नीरज कान्त पाण्डेय पुत्रगण केसरी प्रसाद पाण्डेय, अमन पुत्र शारदा कान्त, सन्तोष कुमार पाण्डेय पुत्र केवल कुमार पाण्डेय, अमरकान्त पाण्डेय पुत्र चन्द्रभान पाण्डेय निवासीगण ग्राम खरगूपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा तथा विवेक कुमार त्रिपाठी पुत्र मदनमोहन निवासी वनवरिया थाना कोतवाली गोण्डा अपने अन्य सहयोगियों के साथ विवादित भूमि पर रात्रि में जबरन निर्माण कर रहे थे। जानकारी होने पर वादी अपने पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय, भांजे विकास पाण्डेय तथा अभय पुत्र राजकुमार एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि विपक्षीगण द्वारा एकराय होकर जान से मारने की नीयत से असलहों से फायरिंग की गई, जिसमें जितेन्द्र पाण्डेय, विकास पाण्डेय एवं अभय घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपचार के उपरान्त जितेन्द्र पाण्डेय एवं विकास पाण्डेय को जिला अस्पताल गोण्डा रेफर किया गया तथा अभय को भी जिला अस्पताल गोण्डा भेजा गया। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं मंे अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमे दिनांक 10 अगस्त 2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त-विवेक कुमार त्रिपाठी पुत्र मदन मोहन त्रिपाठी निवासी ग्राम टेपरा वनवरिया, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को ग्राम खरगूपुर से नवाबगंज-तरबगंज जाने वाले लिंक मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया है।
