LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

खोड़ारे में बेखौफ चोरों ने 27 हजार नकदी समेत उड़ाये लाखों के जेवरात

गन्ने के खेत में फेंकी गई अटैची-बक्सा, जांच मे जुटी पुलिस 

डा0 एन.के मौर्य

गोण्डा। जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। औसानी बुजुर्ग गांव में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और ₹27 हजार नकद चोरी कर लिए। वारदात के बाद चोर आराम से फरार हो गए, पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर थाने पर दी है।

बताते चलें की पीड़िता सिगर बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 अगस्त की रात भोजन करने के बाद वह घर के बरामदे में सो गई थीं। देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोर सीढ़ी के रास्ते मकान में घुस गए और कमरे में रखी अटैची, बक्सा और बैग को खंगालकर लाखों रुपये के जेवरात और बीमा की किस्त जमा करने के लिए रखे ₹27 हजार नकद लेकर फरार हो गए।चोरी किये गए सामान में पांच जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने का झाला, तीन जोड़ी सोने की अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, सोने का सुन्नत डिस्को तथा एक अन्य सोने का झाला शामिल है। बताया जाता है कि सुबह करीब 5 बजे जब पीड़िता की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। इस सन्दर्भ मे जब पीड़ित परिजनों से बात हुईं तो उनका कहना है कि लगभग 12 लाख का नुकसान हुआ है। काफी तलाश के बाद घर के उत्तर दिशा स्थित गन्ने के खेत में खाली अटैची, पेटी और ट्रॉली बैग पड़े मिले, जिससे साफ है कि चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर मौके से निकल गए।

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और अपराध नियंत्रण की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इलाके में नियमित पुलिस गश्त होती तो चोरों के लिए इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना आसान नहीं होता। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। उधर, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top