LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

गोण्डा के छपिया मे ईंट भट्ठे पर कार्यरत मुंशी की हत्या से क्षेत्र मे सनसनी, मामले की छानबीन मे जुटी पुलिस

गोण्डा के छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम साबरपुर के पवन मार्का ईंट भट्ठा पर कार्यरत मुंशी की हत्या होने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही घटना स्थल पर फोरेंसिक डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व मनकापुर सीओ ने पहुंचकर जायजा लिया है।

पूरे प्रकरण की बात करें तो जनपद अयोध्या के थाना गोसाईगंज क्षेत्र के दहीरपुर निवासी भट्ठा मालिक काशी राम ने थाना छपिया मे तहरीर देकर ये दर्शाया है कि 38 वर्षीय रामसजीवन वर्मा पुत्र राम चन्द्र थाना गोसाईं गंज के दहलवा का रहने वाला है, जो छपिया थाना क्षेत्र के सबरापुर मे स्थित उसके पवन मार्का ईट भट्ठा पर मुशी का काम करता था। जिसकी 03 दिसम्बर 2025 की आधी रात सोते समय धारधार हथिहार से गला काट कर हत्या कर दी गयी, चीख चिल्लाहट से बगल सो रहे भट्ठे पर कार्य करने वाले व्यक्तियों की जब तक आँख खुली हत्यारा भाग चुका था, वहां मौजूद छोटे लाल वर्मा व राजेंद्र द्वारा घायल राम सजीवन को अयोध्या अस्पताल लें जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छपिया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व मनकापुर सीओ ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया है। पुलिस मामले की छान बीन मे जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top