LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

भाजपा ने विश्वास नगर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा 

नवल पाण्डेय (एडीटर)

शाहदरा पूर्वी दिल्ली : विश्वास नगर में भाजपा ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा की। यह यात्रा गली नबर 16  से शुरू होकर गली नंबर 11 भीकम सिंह कॉलोनी चौक पर समाप्त हुई। जिसमे मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा ने सभी लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।

बताते चले की भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर विश्वास नगर मंडल के अध्यक्ष पवन वर्मा ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपाई गली नंबर 16 पर जमा हुए। यहां से मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेता और स्थानीय लोगो नें हाथों में तिरंगा लेकर निकले। कुछ लोग पैदल तो कुछ लोग बाइक पर तिरंगा लेकर चल रहे थे।

इस दौरान भाजपाई भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा गली 16 व गली नंबर 10 भीकम सिंह कॉलोनी पुलिया रोड वह गली नंबर 3 होते हुए गली 11 चौक पर समाप्त हुई। यहां पर सभा का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर कंवर सेन ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की तो महामंत्री पुष्पा ने कहा कि आज का भारत युवा शक्ति, एकता और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस ऐतिहासिक यात्रा पर भाजपा नेता सुशील कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक काबरा, पुनीत सपरा, सनी मक्कड़, डॉ विकास आनंद, अंकित पाठक, अर्जुन चौटाला, चेतन, राजकुमार धींगन, प्रदीप शर्मा, शेखर राजपूत, लक्ष्मीकांत मिश्रा सहित तमाम लोग उक्त मौके पर मौजूद रहे |

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top