LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

फ्लाईओवर के नाम पर जनता बेहाल: 700 मीटर सड़क बनी दलदल, रात में प्राइवेट गार्डों पर वसूली का आरोप

बिना सरकारी आदेश रूट डायवर्जन से वाहन चालक परेशान, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

एन.के मौर्य (News nnc24)

गोंडा। मसकनवां कस्बे में रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के नाम पर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बभनान मार्ग स्थित सब्जी मंडी से नहर पुल होते हुए गौरा चौकी मार्ग को जोड़ने वाली करीब 700 मीटर सड़क पूरी तरह बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव में तब्दील हो चुकी है। सड़क का अस्तित्व लगभग खत्म हो गया है और प्रतिदिन हजारों राहगीर, किसान, व्यापारी तथा वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या से आंखें मूंदे हुए हैं।

फ्लाईओवर निर्माण के चलते इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है, लेकिन सड़क की मरम्मत तक नहीं कराई गई। लोगों का कहना है कि कस्बे के भीतर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य अभी शुरू भी नहीं हुआ, इसके बावजूद यूपी सेतु निगम के डायवर्जन बोर्ड लगाकर वाहनों को हरिजन कॉलोनी के पास से नहर पुल वाले जर्जर मार्ग पर मोड़ा जा रहा है। यही रास्ता सब्जी मंडी, डुमरियागंज मार्ग और क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्ग के रूप में इस्तेमाल होता है।

रात में फाटक बंद, सुविधा शुल्क लेकर रास्ता खोलने का आरोप

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि दिनभर हरिजन कॉलोनी के पास लगाया गया डायवर्जन फाटक खुला रहता है, जबकि रात होते ही प्राइवेट गार्ड फाटक बंद कर बभनान और अयोध्या की ओर से आने वाले वाहनों को रोक देते हैं। आरोप है कि फ्लाईओवर निर्माण का हवाला देकर वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने का दबाव बनाया जाता है और कथित रूप से सुविधा शुल्क मिलने के बाद ही फाटक खोला जाता है। लोगों का कहना है कि यदि रूट डायवर्जन का कोई वैध सरकारी आदेश नहीं है तो इस प्रकार वाहनों को रोकना और कथित वसूली पूरी तरह अवैध है।

व्यापार मंडल और क्षेत्रीय नागरिकों ने 700 मीटर सड़क का तत्काल पुनर्निर्माण, जलनिकासी की व्यवस्था तथा रूट डायवर्जन और कथित वसूली की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top