LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

जिला अस्पताल से गायब बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर  बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा

डा0 एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। जिला अस्पताल में दवा कराने गई मां का 03 वर्षीय बच्चा गायब हो गया था। मां ने बच्चे की बरामदगी हेतु थाना कोतवाली नगर में तहरीर दी, जिसे लेकर हरकत में आई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बच्चे को बरामद करके उसके मां को सौंपा है। 

जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि वह अपने 03 वर्षीय बच्चे के साथ दवा कराने जिला अस्पताल गोण्डा आयी हुई थी । जहां से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बच्चे को ले गया है । वादिनी की तहरीर पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेकर बच्चे की शीघ्र सकुशल बरामदगी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जिसमें दिनांक 28 फरवरी को पुलिस टीमों द्वारा किए गए अथक मेहनत एवं प्रयासों उपरांत गायब बच्चे को 24 घण्टे के अन्दर केशवपुर पहाड़वा से सकुशल बरामद किया गया। बच्चे को नियमानुसार उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया है। अपने खोए बच्चे को  पाकर मां के चेहरे पर मुस्कान आयी तथा गोण्डा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top