LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 03 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, निशानदेही पर आलाकत्ल 01 गड़ासा बरामद

एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम दत्तनगर विशेन में हुई हत्या का खुलासा करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके निशानदेही पर आलाकत्ल एक गड़ासा बरामद किया गया है।

पूरे प्रकरण की बात करें तो दिनांक 15 मार्च 2025 की शाम को एक व्यक्ति का शव खेत में मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो मृतक की पहचान इंद्रभान सिंह उर्फ छोटू सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र हीरा सिंह नि० ग्राम दत्तनगर विशेन थाना को० नगर गोण्डा के रूप में हुई। परिजनों द्वारा बताया गया कि इंद्रभान दिनांक 11 मार्च 2025 से गायब था । शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। फील्ड यूनिट डॉग स्क्वाड टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। मृतक के पिता हीरा सिंह के लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0- 191/25, धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस एसओजी सर्विलांस सहित कुल 04 टीमों का गठन कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को घटना का शीघ्र अनावरण कर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज दिनांक 16 मार्च 2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना की सूचना के मात्र 24 घंटों के भीतर 03 आरोपी हत्याभियुक्तों मनोज कुमार कोरी, संजय कुमार कोरी व अक्षय कोरी को महादेवा ओवरब्रीज के नीचे से गिरफ्तार कर उसके निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 गड़ासा बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मृतक (इंद्रभान सिंह उर्फ छोटू सिंह) से दोस्ती थी और साथ रहकर पेंटिग आदि का कार्य करते थे तथा एक दुसरे के घर आना जाना था। उसी दौरान मृतक का प्रेम-प्रसंग अभियुक्तों के बहन से चलने लगा जिसकी जानकारी अभियुक्तों को हो गयी । मृतक इन्द्रभान अभियुक्तों के सामने ही फोन पर बाते किया करता था और शादी करने का दबाव बना रहा था। काफी समझाने के पश्चात् भी बात न मानने पर अभियुक्तों द्वारा क्षुब्ध होकर मृतक इंद्रभान को जान से मारने की योजना बनाई तथा अभियुक्तगण एक राय होकर मृतक के साथ शराब पीने के बाद नशे की हालत में योजनाबद्ध तरीके से पास में रखे गड़ासा से गले पर वार करके हत्या कर शव को पास के गेहूँ के खेत में छिपाकर मौके से फरार हो गये थे।साक्ष्य व आलाकत्ल गड़ासा बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 3(5) बीएनएस व  4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई। गिरफ्तार हत्याअभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top