LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पूर्व विधायक बृज कुंवरि का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक

एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

कर्नलगंज,गोण्डा। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक बृज कुंवरि सिंह का‌ शुक्रवार की बीती रात में असामयिक निधन हो गया है। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। 

अभी बीते 23 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया का निधन हो गया था जिसे बरगदी कोट परिवार अभी भूल नहीं पाया था, इसी बीच बीती रात्रि में पूर्व विधायक बृज कुंवरि सिंह के निधन की खबर से राजपरिवार में कोहराम मच गया। वर्ष 2009 में बसपा से विधायक चुनी गईं थी। जो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं थी। बताया जाता है कि वर्ष 2007 में कांग्रेस से अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैय्या ने विजय श्री हासिल की और एक साल बाद उन्होंने एक झटके में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लल्ला भैया ने वर्ष 2009 उपचुनाव में अपनी बहन बृज कुंवरि सिंह को बहुजन समाज पार्टी से टिकट दिलाया और बृज कुंवरि सिंह विधायक बनीं। बृज कुंवरि सिंह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। पूर्व विधायक बृज कुंवरि सिंह का लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने बीती रात अंतिम सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर पर बरगदी कोट परिवार में लोगों का तांता लग गया और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top