LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

धूम धाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

नवल पाण्डेय (News Nnc24)

पूर्वी दिल्ली : विश्वास नगर विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय विज्ञानं लोक में संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा प्रदेश मंत्री सारिका जेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही. जिलाध्यक्ष दीपक गाबा नें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अटल जी की शुचितापूर्ण राजनीति के प्रसंग साझा किए।

 उन्होंने बताया कि कैसे 13 दिन की सरकार के दौरान मात्र एक वोट कम होने पर भी अटल जी ने अनैतिक तरीके से जुटाए गए वोट को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। गाबा ने सरकार की प्राथमिकताओं पर भी जोर दिया, जिसमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।

पूर्व निगम पार्षद निर्मल जेन ने अटल जी की प्रसिद्ध पंक्तियों “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा” को याद करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है और कार्यकर्ताओं को सूरज की तरह तपकर जनता की सेवा करनी होगी।

उक्त मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक गाबा, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष वैभव मेहरा, मंडल अध्यक्ष कमल वर्षणय, जिलामंहामंत्री गीता शर्मा, जिला उपाध्याय, रजत रस्तोगी , पूर्व महापौर महेंद्र आहूजा, विवेक काबरा, पुनीत सपरा, कुनाल लम्बू,अरुण सरदार सहित सेकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top