LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

नवल पांडेय (एडीटर)

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा रिक्रूटो के आवासीय व्यवस्था, क्लासरूम, स्नानागार, शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया।

 पुलिस अधीक्षक द्वारा आरटीसी बैरक में गर्मी को देखते हुए पर्याप्त संख्या में कूलर, पंखे व बल्ब लगवाने, तख्त और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने हेतु बताया गया साथ ही पर्याप्त संख्या में शौचालय व स्नानागार की व्यवस्था उच्च सफाई के साथ करने हेतु निर्देशित किया  गया। रिक्रूट आरक्षियों के आगमन के पूर्व आरटीसी बैरक के आसपास घास आदि की सफाई कराने और क्षमता से अधिक रिक्रूट आरक्षियों को बैरक में नही रखे जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही प्रस्तावित आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की कमियों की पूर्ति कर सही ढंग से व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में जेटीसी प्रशिक्षण हेतु 771 रिक्रूट आरक्षी शामिल होगे । जिसमें से 618 पुरूष आरक्षी व 153 महिला आरक्षी शामिल होगी । जिसमें से रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में आरटीसी प्रशिक्षण हेतु 500 पुरूष रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top