LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

बिखरने के कगार पर है डॉन लॉरेंस बिश्नोई का साम्राज्य, सामने आई ये कहानी

News Nnc24

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साम्राज्य अब बिखरने की कगार पर है। श्रीगंगानगर में एक कॉलोनाइजर पर हुई फायरिंग के बाद गैंग में फूट खुलकर सामने आ गई है।

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का तिलिस्म अब टूटने वाला है। पिछले एक दशक से लॉरेंस बिश्नोई गैंग पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बनी हुई है। हालांकि खुद लॉरेंस बिश्नोई एक दशक से जेल में बंद है लेकिन जेल में रहते हुए भी वह अपने नेटवर्क का संचालन करता रहा है। विदेशों में छिपे गुर्गों की मदद से अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह बना हुआ है। अब लॉरेंस की गैंग बिखरने की कगार पर है। ज्यादातर गुर्गे पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं और जो फरार हैं वे भी लॉरेंस के खिलाफ हो गए हैं। हाल ही में श्रीगंगानगर में एक कॉलोनाइजर पर हुई फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के टूटने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के संदेह पर गैंगस्टर ने कर दी पुष्टि

राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पिछले एक साल लॉरेंस बिश्नोई के कई नजदीकी गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया था। यहां तक कि विदेशों में छिपे कुछ अहम गुर्गों को भी राजस्थान पुलिस की टीम ने वहां की स्थानीय पुलिस से गिरफ्तार करवाया था जिसमें लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई भी शामिल है। अब तक जो गैंगस्टर राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। उनसे हुई पूछताछ से पुलिस को पता चला कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग अब बिखर चुकी है। अब तक जिन बदमाशों को लॉरेंस का खास गुर्गा माना जाता रहा। वे सब लॉरेंस का साथ छोड़ चुके हैं। तीन दिन पहले गंगानगर में एक कॉलोनाइजर पर हुई फायरिंग के बाद खुद गैंगस्टरों ने भी इस बात की पुष्टि कर दी। घटना की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट से यह साबित हो रहा है कि अब लॉरेंस की गैंग एकजुट नहीं है।

हमले की जिम्मेदारी ने खोली पोल

17 जून दिन मंगलवार की सुबह श्रीगंगानगर में एक कॉलोनाइजर पर फायरिंग हुई थी। कॉलोनाइजर आशीष गुप्ता सुबह के समय जिम से बाहर निकल रहे थे। तभी एक बदमाश ने उन पर फायरिंग की। इस हमले में आशीष गुप्ता के पैर में गोली लगी थी। हमले के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के नाम से बने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट की गई जिसमें हमले की जिम्मेदारी ली गई थी। हमले की जिम्मेदारी लेते हुए यह भी लिखा गया था कि यह तो वार्निंग थी, अगली बार छाती पर गोली मारेंगे। सोशल मीडिया पर सामने आई इस पोस्ट के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ग्रुप की ओर से भी एक पोस्ट की गई। गोदारा की पोस्ट में अनमोल बिश्नोई की पोस्ट को फेक बताया गया। उसमें लिखा गया कि इनको तो गोली मारने वाले का नाम तक नहीं पता, झूठा श्रेय ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इन पोस्ट से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बिखरने की पुष्टि हो रही है।

अनमोल की पोस्ट के बाद रोहित गोदारा का आया पोस्ट

कॉलोनाइजर आशीष गुप्ता पर हुई फायरिंग के बाद गैंगस्टर की अलग अलग पोस्ट आई। पहली पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के नाम से बने फेसबुक पेज पर आई। अनमोल के पेज पर लिखा कि ‘ये जो गंगानगर में आशीष गुप्ता बालाजी ट्रेडर्स पर जो गोलियां चली है ये मैंने हरी बॉक्सर और आरजू ने अनमोल बिश्नोई भाई के कहने पर चलवाई है। इसकी जिम्मेदारी हम दोनों भाई लेते हैं।’ इसके बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से बने पेज पर भी एक पोस्ट आई। इस पोस्ट पर लिखा था कि अनमोल बिश्नोई के नाम से बने पेज पर की गई पोस्ट फेक (फर्जी) है। इस पोस्ट में कॉलोनाइजर पर हुए हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली। सोशल मीडिया पर वायरल इन पोस्ट से साफ हो रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग अब टूट रही है। उसके खास गुर्गे अब उसके खिलाफ हो गए हैं।

हमने ही बनाया था ये नाम – रोहित गोदारा

लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा माने जाने वाले रोहित गोदारा की पोस्ट से कई जानकारियां सामने आ रही है। इस पोस्ट में रोहित गोदारा ने खुलेआम लिखा है कि अब इनके (लॉरेंस बिश्नोई) इतने बुरे दिन आ गए कि काम हम करते हैं और जिम्मेदारी इन्हें चाहिए। पोस्ट पर यह भी लिखा है कि हम तो हत्या के प्रयास (धारा 307) के लिए की गई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते ही नहीं लेकिन इन फेसबुक बदमाशों का पर्दाफाश करने के लिए पोस्ट करनी पड़ रही है। रोहित गोदारा की ओर से यह भी दावा किया गया कि इनका (लॉरेंस बिश्नोई) नाम तो हमने ही बनाया है

यहां पढ़ें रोहित गोदारा की पोस्ट

राम राम सभी भाइयों को। जो आज गंगानगर में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डर आशीष गुप्ता पर फायरिंग हुई है। जिसमें उसको गोली लगी है। उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ लेते हैं। इसका काम गरीबों की जमीनों पर कब्जा करना और उनको 20 प्रतिशत ब्याज पर पैसा देना बाद में उनकी जमीनें हड़पने का काम था। इस बार तो इसको यह चेतावनी दी है। ये सोच रहा होगा कि मैं बच गया। ये बचा नहीं, इसको बचाया गया है ताकि ये जो गरीब मार रहा है, वो बंद कर दे।’ पोस्ट में आगे लिखा है कि ‘इस काम की एक और फेसबुक पोस्ट जो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है, ये बिल्कुल फेक है। काम हमने करवाया है और जो ये पोस्ट करके जिम्मेदारी ले रहे हैं। इनको इस काम का पता तक नहीं। जो भाई फायरिंग करने गए, उनके नाम तक इनको पता नहीं है। फेसबुक बदमाशी और रियल बदमाशी में फर्क होता है। ये जो जिम्मेदारी ले रहे हैं, इनका नाम हमारा ही बनाया हुआ है। काम हम करवाते थे। भाईचारे में इनका नाम हम पोस्ट के साथ डालते थे। अब इनके इतने बुरे दिन आ गए कि काम हम करते हैं और जिम्मेदारी इन्हें चाहिए। हम तो (307) फायरिंग की जिम्मेदारी कभी फेसबुक पर लेते ही नहीं हैं लेकिन हमें इन फेसबुक बदमाशों का पर्दाफाश करने के लिए यह पोस्ट करनी पड़ रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top