LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

मनकापुर पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

नवल पांडेय (News Nnc24)

गोंडा। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मनकापुर पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा गया है।

बताते चलें कि दिनांक 04 अप्रैल 2025 को वादी विशाल पुत्र रामजीत, निवासी ग्राम औरहवा, थाना मनकापुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उसके भाई मोटे द्वारा जयसन,सीमा, राहुल, अंजनी भैरमी व दुलारपति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। वादी की तहरीर पर थाना मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकत हुआ। आज दिनांक 21 जून 2025 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा वांछित चल रहे 02 आरोपी अभियुक्तों-भैरमी उर्फ भैरवि पुत्र चतुरी व दुलारपति पत्नी भैरमी निवासीगण सेमरिया बाजार जंगल हनुमानगंज थाना पड़रौना जनपद कुशीनगर को मनकापुर स्टेशन मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने दामाद मोटे से पारिवारिक विवाद किया था, जिससे क्षुब्ध होकर मोटे ने आत्महत्या कर ली थी। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर  न्यायालय रवाना किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top