LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

राजस्थान में महिला कांस्टेबल से गैंगरेप, ड्यूटी के बहाने होटल ले जाकर दरिंदगी, पूर्व थानाधिकारी समेत 4 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

महिला कांस्टेबल ने पूर्व थानाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि 2017 से 2025 तक थाने और होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया गया। एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

News Nnc24

चूरू जिले के एक थाने में तैनात रही महिला कांस्टेबल से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पूर्व थानाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध थाने और होटल में ही नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल पिछले दो महीने से निलंबित चल रही है। पीड़िता की ओर से पुलिस को सौंपी गई शिकायत में आरोप लगाया कि साल 2017 में उसके साथ दुष्कर्म होना शुरू हुआ, जो 2025 तक चलता रहा। पीड़िता ने बताया कि उसके थाने में तैनात थानाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मियों ने उसे डरा-धमकाकर कई बाद दुष्कर्म किया।

लंबे समय से अपने ही महकमे के कार्मिकों के दुष्कर्म का शिकार होने के बाद उसने आखिरकार दो हफ्ते पहले जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के समक्ष पेश होकर परिवाद सौंपा। इस पर एसपी के निर्देश पर एक उच्च अधिकारी की ओर से आंतरिक जांच की गई। परिवाद में उल्लेखित बिंदुओं की आंतरिक जांच के बाद बुधवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार को पीड़िता का मेडिकल भी करवाया।महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि विक्की नामक व्यक्ति से उसकी मुलाकात 2017 में सरदारशहर में हुई थी। जहां बीकानेर से विद्युत विभाग की टीम कार्रवाई के लिए आई थी। इस दौरान उसकी भी ड्यूटी लगी थी। विद्युत विभाग की टीम के साथ ही विक्की आया। इसी दौरान विक्की से उसकी बातचीत शुरू हो गई। उसे लगा कि वह बिजली विभाग में है, लेकिन वह विक्की बिजली विभाग में नहीं था।उस दिन तो उसके साथ कुछ नहीं हुआ, लेकिन बाद में फिर एक बार टीम आई। उस दिन उसकी जगह किसी और महिला कांस्टेबल की ड्यूटी थी। तभी आरोपियों में से एक कांस्टेबल ने उसे फोन कर कहा कि उसकी ड्यूटी है। ड्यूटी के लिए तड़के 3.30 बजे वह थाने पहुंच गई। जहां से विक्की और कांस्टेबल उसे एक होटल ले गए और नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पीड़ित कांस्टेबल गैर हाजिरी एवं आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप में दो महीने से निलंबित है। सात साल बाद मामला दर्ज कराया है, जिससे उसकी कहानी पर संदेह है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top