LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

अयोध्या गोंडा राष्ट्रीय मार्ग पर अर्टिगा टैंकर के भिडंत में अर्टिगा के उड़े परखच्चे, 04 घायल

थानाध्यक्ष ने टीम के साथ पहुंचकर घायलों को सीएचसी वजीरगंज में कराया भर्ती

डा0 एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंदापुर के पास अर्टिगा व टैंकर की आमने सामने से भिडंत हो गई, जिसमे अर्टिगा के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान 04 लोग घायल हो गए। जिसे मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष ने  सीएचसी वजीरगंज में इलाज हेतु भर्ती कराया है।

बताते चलें किदिनांक 7 दिसंबर 2024 को समय लगभग शाम 5:00 बजे के करीब चंदापुर के पास अयोध्या गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन संख्या यूपी 40 एक्स 1634 अर्टिगा से माया सिंह पत्नी विवेक सिंह निवासी हनुमान कॉलोनी बहराइच उम्र 40 वर्ष व चालक नंदकुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी अलवर राजस्थान उम्र 57 वर्ष व सुप्रिया सिंह पुत्री विवेक सिंह उम्र 12 वर्ष बहराइच से बलिया जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा नवाबगंज की तरफ से आ रहे टैंकर UP 51 T 9813 से जबरदस्त भिडंत हो गई। जिससे रोड पर बगल में खड़े मोटरसाइकिल चालक अभिषेक शुक्ला पुत्र कुंवर जी शुक्ला  निवासी ग्राम चौरी हर्षो पट्टी थाना मोतीगंज जनपद गोंडा समेत 04 लोग घायल हो गए।

बताते चलें कि सूचना पाते ही वजीरगंज थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसे को लेकर वजीरगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में अर्टिगा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। गनीमत ये रहा कि किसी के साथ अनहोनी वारदात नही हुई है। उन्होंने बताया कि 04 लोग घायल हुए थे। जिसे सीएचसी वजीरगंज भर्ती कराकर घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top