नवल पांडेय (एडीटर)

कर्नलगंज गोंडा। संदिग्ध परिस्थियों में युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव क़ो कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम गौरवा खुर्द के मजरा पंडापुरवा से जुडा है। जानकारी के अनुसार गोंडा शहर निवासी 24 वर्षीय फुरकान आराध्या कंप्यूटराइज्ड धर्मकांटा के समीप मिल के निर्माणाधीन भवन में मिस्त्री का कार्य कर रहा था। शनिवार क़ी सुबह उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों क़ी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज श्रीधर पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
