LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

ससुराल से लौट रहे युवक की गन्ना लदी ट्राली से टकराकर दर्दनाक मौत

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को भेजा पोस्टमार्टम

जयप्रकाश ओझा

गोंडा। खरगूपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ससुराल से घर लौटते समय उसकी मोटरसाइकिल खड़ी गन्ना लदी ट्राली से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत रनियापुर के मजरा रेहरवा निवासी गुलाबवीर (30) पुत्र निबरे कुरील रविवार को अपनी ससुराल कपूरजोत 13वीं संस्कार में शामिल होने गया था। रात करीब 10:30 बजे वह मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गोपाल बाग चौराहा के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ना भरी ट्राली से उसकी बाइक टकरा गई। रात का समय होने और सड़क पर आवाजाही कम रहने के कारण युवक काफी देर तक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा रहा। बाद में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खरगूपुर पुलिस ने घायल को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गुलाबवीर को मृत घोषित कर दिया। परिवार के अनुसार, मृतक दो दिन पहले ही मुंबई से ससुराल आया था और वहीं से 13वीं में शामिल होने के बाद अपने घर लौटते वक्त यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top