LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

बेटे ने बार बार रोका पापा मां को मत मारो, फिर पिता ने ले ली पत्नी की जान

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले मे सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव में खौफनाक मंजर देखने को मिला। आरोपी गौतम कुमार खरवार उर्फ बाचा का अपनी पत्नी सोनी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार शाम को हालात तब बेकाबू हो गए जब सोनी का अपनी सास मीरा देवी से झगड़ा हुआ। गौतम का दावा है कि उसने अपनी पत्नी को मां के साथ मारपीट करते देखा तो उसका खून खौल उठा। गुस्से में आकर उसने पास ही रखे हैंडपंप का हत्था उठाया और सोनी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर लगी गंभीर चोटों के कारण सोनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस को किया गुमराह 

हत्या के उपरांत उसने सोनी के शव को एक चादर में लपेटा और फिर उसे बोरे में बंद कर दिया। अपनी कार में लाश को रखकर वह रात के अंधेरे में घर से निकला। करीब 90 किलोमीटर दूर चकिया कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में पहुंचा। वहां जिलेबिया मोड़ के पास गहरी खाई में शव को फेंक कर वह वापस लौट आया। इसके बाद कार को सर्विसिंग के बहाने एजेंसी में खड़ा कर दिया। ताकि दूर दूर तक कोई शक की गुंजाईश न हो। 

मासूम ने खोल दी पिता की सच्चाई 

रविवार सुबह सोनी की बहनें सोनम और पिंकी ने जब उसे फोन किया तो गौतम और उसके परिवार वाले बात कराने में टालमटोल करने लगे। शक होने पर बहनें सीधे बिछिया खुर्द गांव पहुंचीं। वहां सोनी के 5 साल के बेटे तेजस ने रोते हुए पूरी सच्चाई बता दी।  जिसे सुनकर सबके होश उड़ गए। मासूम ने बताया कि पापा-मम्मी को मारकर कार से कहीं ले गए हैं। इसके बहनों ने पुलिस से शिकायत की है. 

कर्ज और आपसी कलह बना हत्या की वजह 

पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। गांव वालों की मानें तो गौतम बचपन से ही फिजूलखर्ची का आदी था और उस पर काफी कर्ज भी था। इसी वजह से वह अक्सर तनाव में रहता था। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि घर में आए दिन सोनी का अपने सास-ससुर से झगड़ा होता था। विवाद इस हद तक बढ़ चुका था कि गौतम अपने माता-पिता से अलग रहने लगा था।

पुलिस ने शव के साथ बरामद किया आलाकत्ल 

सदर कोतवाली पुलिस और सीओ देवेंद्र कुमार ने छापेमारी क आरोपी गौतम और उसके पिता रामलखन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पहाड़ियों से सोनी का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हैंडपंप का हैंडल और वह कार भी बरामद कर ली है, जिससे लाश को ठिकाने लगाया गया था। महिला की शादी 6 साल पहले हुई थी। उनका 5 साल का एक बेटा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top