LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

आधी रात को चीख-पुकार ! मुंबई में महिला ने पूर्व प्रेमी के साथ किया ऐसा सलूक, पुलिस के उड़े होश

मुंबई के सांताक्रूज इलाके में नए साल के जश्न की रात प्यार का पुराना रिश्ता खूनी खेल मे बदल गया। एक शादीशुदा महिला ने अपने पूर्व प्रेमी को घर बुलाकर उसके निजी अंगों पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर भागा और अस्पताल पहुंचा, जहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, चर्चा है कि आरोपी महिला अभी फरार है।

नए साल मे मिठाई का बहाना, फिर हमला

वारदात 31 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे की है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 वर्षीय विवाहित महिला ने 44 वर्षीय जोगिंदर लखन महतो को नए साल की बधाई और मिठाई देने के बहाने अपने घर बुलाया। जोगिंदर, जो पेशे से प्राइवेट ड्राइवर हैं और विवाहित हैं, महिला के घर पहुंचे। उस समय महिला के दो छोटे बच्चे घर में सो रहे थे। पीड़ित के बयान के मुताबिक, दोनों के बीच पहले रिश्ता था, लेकिन महिला की शादी के बाद यह खत्म हो गया। इसके बावजूद महिला बार-बार संपर्क करती रही और मिलने की जिद करती थी। जोगिंदर ने परिवार और बच्चों का हवाला देकर मना किया, लेकिन इस बार वह मान गए। घर पहुंचते ही बातचीत हुई, फिर महिला ने जोगिंदर से पैंट उतारने को कहा। जैसे ही मौका मिला, महिला रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आई और अचानक निजी अंगों पर वार कर दिया।

खून से लथपथ हालत में घर से भागा

हमले से जोगिंदर बुरी तरह घायल हो गए। खून से लथपथ हालत में वह किसी तरह घर से भागे और अस्पताल पहुंचे। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

शादी का प्रस्ताव ठुकराना या पुराना आक्रोश ?

पुलिस जांच में सामने आया है कि हमले की वजह पुराना रिश्ता और जोगिंदर का मिलने से इनकार या शादी का प्रस्ताव ठुकराना हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महिला नाराज थी क्योंकि जोगिंदर ने रिश्ता आगे बढ़ाने से मना कर दिया था। हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में इसे पूर्व प्रेमी के रूप में बताया गया है, जहां महिला शादीशुदा होने के बाद भी संपर्क बनाए रखना चाहती थी।

पुलिस की तलाश जारी, महिला फरार

सांताक्रूज पुलिस ने जोगिंदर के बयान पर मामला दर्ज किया है। जानलेवा हमले की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। जांच अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जल्द ही सच सामने आएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top