LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पति का झगड़ा सुलझाने घर गए, पत्‍नी को दिल दे बैठे दरोगा जी ! अब फर्जी केस में फंसाने की दे रहे धमकी

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रामनगर थाने में तैनात दारोगा की करतूत ने हैरान कर दिया। परिवारिक विवाद की शिकायत सुलझाने के दौरान वह महिला को दिल दे बैठा। ऑडियो कॉल डिटेल वायरल होने पर विवाद बढ़ा तो उसने महिला के पति को लूट और डकैती के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। पति की शिकायत पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

रामनगर थाना क्षेत्र के कुम्हारवा निवासी अरुण कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि करीब एक साल पहले उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसकी शिकायत उसने थाने में दी थी। इसी मामले की जांच के लिए थाने के एसआई अखिलेश यादव उनके घर पहुंचे थे।

पत्‍नी और दरोगा का प्रेम प्रसंग

अरुण ने बताया कि घरेलू विवाद सुलझाने की जांच करने आए दरोगा अखिलेश यादव ने पहले मुझे भरोसे में लिया। अपनी गाड़ी चलवानी शुरू कराई और पत्नी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। मेरी गैरमौजूदगी में अखिलेश ने पत्नी से चोरी-छिपे फोन पर बातचीत करना शुरू कर दिया। धीरे–धीरे यह प्रेम प्रसंग में बदल गया।

पत्नी को कार में बैठाकर ले गया अखिलेश यादव: पति

पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि करीब पांच महीने पहले उसकी पत्नी जब अपनी ननद के साथ रामनगर गई थी, तभी दरोगा कार से पहुंचा और ननद के विरोध के बावजूद पत्नी को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया। बाद में करीब आधे घंटे बाद पत्नी को तहसील के पास छोड़ दिया। इतना ही नहीं, एक महीने पहले जब महिला घर में अकेली थी, तब भी दरोगा घर पहुंच गया। आरोप है कि घर में मौजूद ननद को बहाने से बाहर भेजा गया और लौटने पर उसने दरोगा और पत्‍नी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया।

पूरे परिवार को डकैती में फंसाने की दी धमकी

पति के मुताबिक, जब परिवार ने दरोगा के घर आने-जाने पर रोक लगाई तो वह नाराज हो गया। उसने 28 जनवरी 2026 को दो बार घर पहुंचा और पत्नी से मिलने की जिद पर अड़ गया। विरोध करने पर मां-बहनों को गालियां दी और पूरे परिवार को डकैती के मुकदमे में फंसाने की धमकी तक दे डाली। दरोगा की धमकी से पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने एसपी बाराबंकी से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक न्याय की गुहार लगाई है।

कॉल डिटेल और ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल

दूसरी ओर, दरोगा अखिलेश यादव ने सभी आरोपों को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि 27 जनवरी 2026 को महिला ने थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। इसी की जांच के लिए उसके पति को थाने बुलाया गया था।

सीओ ने शुरू की जांच

दारोगा की एसपी से हुई शिकायत ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। महिला के पति और दरोगा के बीच बातचीत के कई ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल बताए जा रहे हैं। पूरे मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने जांच के आदेश दिये हैं। सीओ रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि प्रकरण में सभी पक्षों के बयान के लिए कार्यालय बुलाया गया है। बयानों और सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top