LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

एडीजे ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण

दुर्गेश जायसवाल

गोंडा। अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने मंगलवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज ने सम्प्रेक्षण गृह में रह रहे किशोरों के मुकदमे की पैरवी, नि:शुल्क विधिक सहायता एवं सम्प्रेक्षण गृह में प्रदत्त सुविधाओं तथा किशोर न्याय समिति के निर्देशानुसार सम्प्रेक्षण गृह में संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिला जज ने प्रभारी अधीक्षक को साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। अपर जिला जज ने स्टोर रूम व किचन के निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता भी परखी। इस दौरान सम्प्रेक्षण गृह के प्रभारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में सम्प्रेक्षण गृह में 71 किशोर रह रहे हैं। निरीक्षण के दौरान विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में अपर जिला जज ने बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान डिप्टी चीफ़ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी, असिस्टेंट एलएडीसी बृज लाल तिवारी, सम्प्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक संतोष कुमार दूबे, केयरटेकर रामशंकर कनौजिया व अशोक कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अंकित वर्मा मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top