एन.के मौर्य (News Nnc24)
गोंडा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में को0 नगर पुलिस ने जालसाजी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कानूनी कार्यवाही की है
बताते चलें कि दिनांक 05 जनवरी 2023 को इंद्रेश कुमार अधिशासी अभियंता, सरयू नहर खण्ड-05 गोण्डा द्वारा 22,56,000 रूपये के सरकारी धन गबन होने के सम्बन्ध में थाना को0 नगर में सूचना दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रानिक/मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त विनोद कुमार आनन्द पुत्र स्व0 मोतीलाल नि0 सरयू नहर खण्ड-05 गोण्डा स्थायी पता गांधी नगर नाका थाना को0 नगर जनपद फैजाबाद को आज दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को गायत्री पुरम चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
