LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 02 युवकों को किया गया गिरफ्तार

कब्जे से चोरी का शतप्रतिशत माल व घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप बरामद

एन.के मौर्य 

गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 02 युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का शतप्रतिशत माल व घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप बरामद किया है।

बताते चलें कि वादी सैफअली पुत्र इकरार अली नि0 मोहल्ला आजाद नगर कस्बा मनकापुर थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 13 अक्टूबर 2024 की रात्रि अज्ञात चोरो द्वारा उनकी पटेलनगर स्थित एस0के0 टायर एंड एलायमेंट दुकान से टायर व रिमों की चोरी की गयी है। वादी की तहरीर पर थाना को0 मनकापुर में सुसुंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 योगेश यादव द्वारा की जा रही थी। आज दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा इलेक्ट्रानिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों-गायत्री जायसवाल व बृजेश सिंह को दर्जी कुआं तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से 11 टायर व 01 रिम व घटना में प्रयुक्त 01  पिकअप को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top