LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

गोंडा जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद 40 वर्षीय महिला की मौत

सुभाष (News Nnc24)

गोंडा के जिला महिला अस्पताल में देर रात डिलीवरी के बाद भर्ती 40 वर्षीय महिला अनसुईया की मौत हो गई, जबकि नवजात बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर देवेंद्र सिंह और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने के प्रयास के बावजूद परिजन शांत नहीं हुए और इस दौरान सीएमएस व परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

अवगत हो कि देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा चांदपुर के माजरा गोड़रिया गांव निवासी जिलेदार गुप्ता ने शनिवार देर रात अपनी पत्नी अनसुईया को डिलीवरी के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बड़े ऑपरेशन के जरिए महिला ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया और वह शनिवार से ही अस्पताल में भर्ती थी। रविवार देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद समय पर रेफर नहीं किया गया। बाद में जब रेफर किया गया तो अस्पताल गेट पर ही महिला की मौत हो गई। पति जिलेदार ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सीएमएस डॉक्टर देवेंद्र सिंह का कहना है कि ऑपरेशन सफल रहा था, बाद में उल्टी के दौरान श्वास नली बंद होने से मौत की आशंका है। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही से इनकार करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top