LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

जानकी नगर भुतहा तालाब का जल्द होगा सौन्दर्यीकरण, जिलाधिकारी ने बीएसए को दिया निर्देश

शहर के भुतहा तालाब का भूमि संरक्षण विभाग करेगा सौन्दर्यीकरण, चारों तरफ लगेंगी लाइटें

दुर्गेश जायसवाल

गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने शहर के जानकीनगर स्थित भुतहा तालाब का पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तालाब के चारों तरफ लगी झाड़ियां एवं पौधों को अच्छे से साफ करके तालाब का सौन्दर्यीकरण करने की निर्देश भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

आपको बता दें कि शहर में स्थित जानकीनगर के भुतहा तालाब का जल्द ही होगा कायाकल्प जिलाधिकारी ने तालाब का सौन्दर्यीकरण करने का लिया संज्ञान। शनिवार को जिलाधिकारी ने अपने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों की टीम को लेकर भुतहा तालाब का निरीक्षण करने पहुंची, जहाँ पर उन्होंने  तालाब को देखते कहा कि इस तालाब के चारों तरफ से पहले सफाई करायें। उसके बाद तैयार की गई कार्य योजना के अनुसार सौन्दर्यीकरण किया जाय, यहां के लोगों के लिए सुबह शाम घूमने व बैठक के लिए एक अच्छा स्थान तैयार हो सके। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला भूमि संरक्षण अधिकारी ने पूरी कार्य योजना बनाकर तैयारी कर ली है, जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा और शहर में स्थित भुतहा तालाब एक अच्छा स्थान बनकर तैयार होगा।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे तालाब की चारों तरफ से अच्छी सफाई कराकर एक व्यवस्थित रूप से सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जाय। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार देवेंद्र कुमार, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, लेखपाल हितेश तिवारी सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top