एन.के.मौर्य (News Nnc24)
गोंडा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया निवासी एक युवक का शव झाड़ियों में मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजा है।

बताते चलें कि परसिया निवासी राजकरन यादव 45 वर्ष पुत्र श्री पाल यादव शुक्रवार की दोपहर में घर से धान की मडाई कराने की बात कह कर घर से निकले थे मगर देर शाम हो जाने पर भी घर नहीं लौटे। इस दौरान परिजनों ने उन्हें ढूंढने की भरपूर कोशिश की, मगर कोई पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय के पीछे झाड़ी में लापता राजकरन यादव का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
