शिवपूजन पांडेय
वजीरगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलभरिया के मजरा दत्ता पुरवा निवासी वेद प्रकाश पुत्र उजागर कश्यप 60 वर्षीय मंगलवार शाम को मोतीगंज थानाक्षेत्र हड़हवा गए थे। गांव के पास स्थित पीसीएफ गोदाम के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक का अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई ।
अवगत हो कि मृतक मोतीगंज स्थित दुकान से वापस घर आ रहा था। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मदन सिंह ने बताया कि मृतक के तीन लड़की और दो लड़के हैं । एक लड़की की शादी हुई है। मृतक के पत्नी लक्ष्मी का रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मृतक का बुधवार शाम को अन्तिम संस्कार कर दिया गया है।
