LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं

शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारित अधिकारी-जिलाधिकारी

सिंचाई विभाग के नोडल एक्सईएएन दुर्गेश कुमार गर्ग का वेतन रोकने के दिये निर्देश 

दुर्गेश जायसवाल

गोण्डा।शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील सदर गोण्डा में डीएम व एसपी ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। 

जनसुनवाई के दौरान तहसील सदर गोण्डा में कुल 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 03 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया है शेष को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। 

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम के द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।   

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। तहसील सदर में जनसुनवाई के दौरान नहर विभाग की शिकायत प्राप्त हुई, जिसके निस्तारण करने के लिए सिंचाई विभाग के नोडल/एक्सईएएन दुर्गेश कुमार गर्ग बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये, जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रश्मि वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा अवनीश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिटी सौरभ वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, तहसीलदार सदर देवेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार अनुराग पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, ग्रामीण अभियंता विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारीगण, विद्युत विभाग,  एसएचओ कोतवाली नगर, देहात, कौड़िया बाजार, खरगूपुर तथा इटियाथोक, मोतीगंज सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top