मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली से हुई मौत, परिजनों मे मचा कोहराम

एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)
गोंडा। किसी ने सच कहा जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो किसने जाना। रिश्तेदारों के घर अपने शादी का कार्ड बांटने गए अमित मौर्य को क्या पता था कि उसके जिंदगी का ये अंतिम सफर है, जिसमे वो सभी को तह उम्र रोने के लिए अकेला छोड़ जाएगा, आखिरकार दिनांक 10 नवंबर को उसके जिंदगी का सूरज हमेशा के लिए डूब गया। सड़क दुर्घटना मे हुई दर्दनाक मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया।

इस दर्दनाक हादसे की दास्तान कुछ इस तरह से है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भगोहर के मुडिला निवासी अमित मौर्य पुत्र राजू मौर्य महज 25 वर्ष का था, माता पिता ने बड़े दुलार से अपने बेटे का पालन पोषण किया था। सरल स्वभाव का अमित सभी के दिल के करीब था, 04 दिसंबर को उसकी शादी होने वाली थी, हर कोई खुश था, मगर शायद ईश्वर को ये मंजूर नहीं था, दिनांक 10 नवंबर को अपने शादी का कार्ड बांटकर जब वह रात्रि 8 बजे के करीब घर वापस आ रहा था, तो उसे क्या पता था कि मिट्टी से लदी मौत रूपी ट्रैक्टर ट्राली वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित बालेश्वरगंज-भरहापारा मार्ग पर उसे रौंदकर मौत के आगोश में सुला देगी। हुआ भी यही अमित जैसे ही वहां पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद डाला, जिससे उसका सर फट गया, वो बुरी तरह से घायल हो गया, सूचना पर बिना किसी देरी के मय पुलिस टीम थानाध्यक्ष अभय सिंह पहुंचे। पुलिस टीम ने लोगों की मदद से घायल अमित को सी एच सी वजीरगंज पहुंचाया, मगर अफसोस रास्ते में ही अमित की मौत हो चुकी थी।

मृतक अमित मौर्य
मौत की खबर सुनते ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। मां बाप अपने लाडले के लिए फूट फूट कर रोने लगे। चीख चीत्कार से पूरे माहौल में मातम छा गया। जिस घर में दुल्हन की डोली आनी थी, उस घर से दूल्हे का जनाजा निकलेगा, ये किसी ने सपने में भी नही सोचा था। मां बाप भाई बहन पागलों की तरह अपने लाडले को ढूंढ रही हैं, मगर इन्हे कौन समझाए कि जाने वाले कभी नहीं आते,

दोषी बख्शा नहीं जाएगा : अभय सिंह
ये दर्द सिर्फ आम लोगों में ही नही है बल्कि खाकी के पीछे छिपे दिल में भी है। हर दिल अजीज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि हम भी इंसान हैं, जब किसी का शव उठाते हैं तो हमे भी अपार दुख होता है। उन्होंने बताया कि मिट्टी लदी ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी, जिसने भी ये कृत्य किया है बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
