LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

ट्रैक्टर की टॉपलिंग व पटरे के बीच दबकर पूर्व प्रधान के बेटे की दर्दनाक मौत

परिजनों में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर

जयप्रकाश ओझा

कर्नलगंज,गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने ही दरवाजे पर ट्रैक्टर की टॉपलिंग व पटरे के बीच दबकर पूर्व प्रधान के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज कोतवाली के भंभुआ क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत राजेपुर मलौली के पूर्व प्रधान दुःखहरन सिंह के बेटे कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ मोनू सिंह अपने दरवाजे पर हैरो खोलते समय हायड्रोलिक उठाए और ऊपर दोनों मेडिगॉड को जोड़ते हेतु पटरा लगाए थे,इसी दौरान अनहोनी के चलते वह टॉपलिंग और पटरे के बीच दब गए। बताया जा रहा है कि उस वक्त मौके पर कोई दूसरा व्यक्ति भी नहीं था जो उनकी मदद कर सके। कुछ देर बाद किसी ने आकर देखा और दौड़कर हायड्रोलिक नीचे किया,लेकिन तब तक उसमें दबकर वह दम तोड़ चुके थे। कृष्ण प्रताप सिंह के आकस्मिक निधन से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं गांव में शोक का माहौल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top