LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

गोंडा व रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट द्वारा गलत घोषणा कर बुक किए गए तम्बाकू जब्त

दुर्गेश जायसवाल

गोण्डा। बुधवार को अपराध आसूचना शाखा गोंडा निरीक्षक उदय राज हमराह स्टाफ को रेलवे स्टेशन गोंडा पर आपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान पार्सल के 12 पैकेज संदिग्ध अवस्था में मिलने पर माल को चेक करवाने हेतु पार्सल कार्यालय गोंडा को सूचित किया गया। माल को पार्सल घर गोंडा में मंगवाया गया। 

मौके पर मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक गोंडा अकील अतहर, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक गोंडा जितेंद्र कुमार के साथ उक्त पैकेजों को खुलवाकर देखा गया उनमें माल को बुक करने के दौरान की गई उद्घोषणा से दूसरा माल 136 किलो तम्बाकू बुक करना पाया गया। जिस आधार पर माल को भेजने वाले से साठगांठ कर माल को पाने वाले नामित व्यक्ति नाम मोo मोहसिन खान पुत्र महबूब अली खान निवासी ददुआ बाजार, महारानीगंज, थाना कोतवाली नगर जिला गोंडा को कब्जे में लिया गया व तंबाकू के पैकेजों की जब्ती किया गया तथा एक अन्य व्यक्ति रामाशीष निवासी लखनऊ को वांछित किया गया है। उक्त बुकिंग में कर की हेरा फेरी करने की प्रबल संभावना को देखते हुए जीएसटी विभाग गोंडा द्वारा भी उक्त पार्सल पैकेजों की मांग किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मो० मोहसिन खान को जप्त माल के एक लिखित तहरीर के साथ रेसब पोस्ट गोडा पर सुपुर्द करने पर अभियुक्त के विरुद्ध रेल अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top